हिमाचल के दो आईएएस अफसरों ने विदेश में ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया है।
हिमाचल के दो आईएएस अफसरों ने विदेश में ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया है। कार्मिक मंत्रालय ने देश के सभी अफसरों से ट्रेनिंग में जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 15 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं।
केंद्र सरकार द्वारा करवाई जाने वाली यह ट्रेनिंग छह महीने की होगी। सात साल आईएएस रह चुके अफसर इसके लिए पात्र होंगे। ट्रेनिंग के दौरान अफसरों को नामी विदेशी विश्वविद्यालयों में एक्सपोजर का मौका मिलेगा।
हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी और श्रम आयुक्त अभिषेक जैन ने ट्रेनिंग में जाने के लिए आवेदन किया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने शॉर्ट टर्म और लांग टर्म ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे हैं।
शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग छह माह से कम अवधि की होगी। लांग टर्म ट्रेनिंग छह माह की होगी। 45 से 52 साल की आयु के अफसर ट्रेनिंग में जाने के लिए पात्र होंगे।
25 अप्रैल से दो महीने छुट्टी पर जाएंगे विनीत- आईएएस विनीत चौधरी 25 अप्रैल से 25 जून तक दो महीने की छुट्टी पर जाएंगे। विनीत चौधरी के छुट्टी के आवेदन को कार्मिक विभाग ने मंजूरी के बाद मुख्य सचिव को भेज दिया है।