केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अधिकारी केके पंत को प्रधान सचिव शिक्षा नियुक्त किया गया है। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी केके पंत एक दिन पहले ही दिल्ली से शिमला आए। मंगलवार को केके पंत की प्रधान सचिव शिक्षा के पद पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई।
31 दिसंबर को तत्कालीन सचिव शिक्षा अरुण कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद प्रधान सचिव शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा को दिया गया था। पंत की नियुक्ति के साथ ही उन्हें इस अतिरिक्त पदभार से मुक्त कर दिया गया।