फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर शिमला में बढ़ी सैलानियों की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
होटलों में 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने वीकेंड पर शिमला पहुंचे सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर हिल्सक्वीन शिमला में सैलानियों की रौनक बढ़ गई है। शनिवार को भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। सुबह से ही पर्यटक वाहनों के शिमला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से अधिक संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। शनिवार को शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की चहल पहल रही। रिज मैदान पर सैलानियों ने फोटोग्राफी और घुड़सवारी का आनंद लिया। लकड़ी के सामान की खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में सैलानी लक्कड़ बाजार पहुंचे। दोपहर बाद सैलानियों ने मालरोड पर चहलकदमी का लुत्फ उठाया। सर्कुलर रोड पर स्थित बहुमंजिला पार्किंग के अधिकतर फ्लोर दोपहर बाद पैक हो गए। टैरेस फ्लोर पर भी गाड़ियां पार्क की गई। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भी पूरा दिन सैलानियों की भीड़ रही। दोपहर बाद लिफ्ट के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। सैलानियों की आमद बढ़ने से ओल्ड बस स्टैंड से लिफ्ट होते हुए बेम्लोई तक बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने बताया कि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने से बड़ी संख्या में सैलानी वीकेंड पर शिमला का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें