फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए शहर के अधितक होटल एडवांस बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सैलानियों ने कुफरी, नारकंडा और नालदेहरा का किया रुख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिल्सक्वीन शिमला में क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के अधिकतर होटल क्रिसमस के लिए एडवांस बुक हो चुके हैं। होटलों में क्रिसमस पार्टी का इंतजाम किया जा रहा है। इस वीकेंड पर रविवार को भी शहर के होटलों में 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही।
वीकेंड पर शिमला पहुंचे सैलानियों ने रविवार को कुफरी, नारकंडा और नालदेहरा का रुख किया। दिनभर रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की भारी चहल पहल रही। शुक्रवार और शनिवार को शिमला पहुंचे कुछ सैलानी रविवार को शिमला घूमने के बाद लौट गए जबकि बड़ी संख्या में सैलानी रविवार को भी शिमला में ही ठहरे। रविवार को शनिवार की अपेक्षा पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भीड़ कम रही। बावजूद इसके करीब 8000 लोगों ने सर्कुलर रोड से मालरोड पहुंचने और लौटने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया। रविवार को लिफ्ट कार पार्किंग के अधिकतर फ्लोर दोपहर के समय पैक रहे हालांकि शाम के समय निचले दो फ्लोर खाली हो गए। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। नए साल में 15 जनवरी तक शिमला में सैलानियों की भीड़ बनी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए अधिकांश होटल बुक : प्रिंस
शिमला होटिलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि क्रिसमस के लिए शहर के अधिकांश होटल एडवांस बुक हो गए हैं। इस वीकेंड पर रविवार को भी शहर में 70 फीसदी तक आक्यूपेंसी रही है। शहर के पर्यटन कारोबारी क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें