सुपर ओवर की अंतिम गेंद पर जीता वॉटसन इलेवन
शिमला। काटल कप गोलछा- 2021 क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्राफी वॉटसन इलेवन ने जीत ली। रविवार को भौंट पंचायत में प्रतियोगिता का फाइनल मैच डीए स्पोर्ट्स क्लब और वॉटसन इलेवन के बीच हुआ। पहले खलते हुए डीए स्पोर्ट्स ने 10 ओवर में 134 रनों का लक्ष्य रखा। वॉटसन इलेवन की टीम ने भी रनों का पीछा करते हुए मैच को ड्रॉ तक पहुंचाया। आखिर में मैच का निर्णय सुपर ओवर में हुआ। सुपर ओवर में डीए स्पोर्ट्स ने एक ओवर में 9 रन का लक्ष्य दिया। वॉटसन इलेवन ने अंतिम गेंद पर रन ठोंककर मैच जीत लिया। वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता और उप-विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार और उप विजेता को 25 हजार की नगद राशि दी गई। इस दौरान गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, कसुपम्टी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोक्टा, अधिवक्ता शीतल व्यास, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, भूपेंद्र, शशांक और कमल ठाकुर मौजूद रहे।