फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन सुविधा: दिवाली पर अतिरिक्त बसें चलाएगा एचआरटीसी, करें ऑनलाइन बुकिंग

Sat, 23 Oct 2021 05:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर

सार

 एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने  कहा कि अग्रिम पूछताछ के लिए एचआरटीसी के दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। पूछताछ के लिए सीबीए दिल्ली का नंबर 011-23868694, सीबीए चंडीगढ़ 0172-2668943 और सीबीए शिमला का नंबर 0177 -2656326 है।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम जनता को दिवाली के मौके पर अपने गृह स्थानों तक पहुंचाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) एक से सात नवंबर तक दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से अतिरिक्त बसें चलाएगा। इन बस सेवाओं का लाभ लेने के लिए लोग हिमाचल पथ परिवहन निगम के ऑनलाईन पोर्टल पर अग्रिम बुकिंग करवा सकते हैं। ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह जानकारी एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि अग्रिम पूछताछ के लिए एचआरटीसी के दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। पूछताछ के लिए सीबीए दिल्ली का नंबर 011-23868694, सीबीए चंडीगढ़ 0172-2668943 और सीबीए शिमला का नंबर 0177 -2656326 है। 

विज्ञापन


दिवाली पर शाम पांच बजे से बंद रहेगी बस सेवाएं
वहीं दिवाली के मौके पर चार नवंबर को शाम पांच बजे से पांच नवंबर सुबह आठ बजे तक स्थानीय(लोकल) बस सेवाएं बंद रहेगी। वहीं आम जनता की मांग व यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली पर शाम को लंबी दूरी की एक-एक बस सेवा प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों जैसे दिल्ली से शिमला, दिल्ली से धर्मशाला, दिल्ली से कुल्लू, दिल्ली से मंडी और चंबा आदि स्थानों के लिए चलाई जाएगी।

हमीरपुर में मांग के आधार पर चलेंगी बसें
 वहीं,  डीडीएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि पहले बुकिंग के आधार पर ही लोगों की मांग अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। दिवाली के अवसर पर चार अक्तूबर को शाम पांच बजे से पांच अक्तूबर सुबह आठ बजे तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की सभी स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें