फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर

Tue, 23 Feb 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आंदोलन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिल्ली के लिए ठप बस सेवा मंगलवार शाम से बहाल हो गई है। कश्मीरी गेट नई दिल्ली से शाम 5.00 बजे से बस चलना शुरू हो गई हैं। वहीं, हिमाचल के हर डिपो से दिल्ली के लिए बसें रवाना हुईं।
विज्ञापन


निगम ने चंडीगढ़, अंबाला, करनाल वाया पानीपत रूट से बसों को चलाने का फैसला लिया गया है। अगर कोई दिक्कत आती है तो बसों को वाया सहारनपुर चलाया जाएगा। मंगलवार को दिन भर बस सर्विस शुरू करवाने के लिए परिवहन मंत्री जीएस बाली जुटे रहे।

उन्होंने हरियाणा सरकार से भी ताजा हालत पर बात की। हर तरह से आश्वस्त होने के बाद मंगलवार शाम से परिवहन मंत्री ने दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। वहीं, हरियाणा में फंसी बसों को भी निकाला जा रहा है। बीते शनिवार से हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बसों को दिल्ली के लिए वाया हरियाणा भेजने से रोक दिया था।
विज्ञापन


सभी सामान्य, डीलक्स और वोल्वो बसें चंडीगढ़ तक ही जा रही थीं। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने एचआरटीसी के हेल्पलाइन स्टाफ को सख्त हिदायत दी है कि यात्रियों की कॉल का तुरंत जवाब दिया जाए। बता दें कि निगम को चार दिन में तीन करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें