फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC Delhi Leh Bus: लेह-दिल्ली रूट पर 9 माह बाद मंगलवार सुबह से दौड़ेगी बस, लगेगा इतना किराया

Mon, 10 Jun 2024 07:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

एचआरटीसी की बस मंगलवार सुबह 5:00 बजे लेह के लिए रवाना होगी। लेह-दिल्ली का किराया कितना लगेगा ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एचआरटीसी लेह-मनाली-दिल्ली बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1,026 किलोमीटर लंबे लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस मंगलवार सुबह 5:00 बजे लेह के लिए रवाना होगी। लेह-दिल्ली बस का सफर यात्री 1,740 रुपये में कर सकेंगे। 30 घंटे के रूट में यात्री दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और लेह-लद्दाख की वादियों का आनंद उठा सकेंगे। पहाड़ी और बर्फीली वादियों से होकर गुजरने वाली सड़क पर सैलानी और आम लोग खूब लुत्फ उठा सकेंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो की बस करीब 9 महीने बाद शुरू हो रही है। सीमा सड़क संगठन से अनुमति मिलने के बाद निगम ने 11 जून से बस चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इस साल से रूट में बदलाव किया है। अब दिल्ली से आने वाली यह बस रात में जिला मुख्यालय केलांग में नहीं रुकेगी। मात्र सुबह के समय 30 मिनट के लिए बस अड्डा में खड़ी होगी। एचआरटीसी केलांग डिपो का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे उमेश शर्मा ने कहा कि बस सुबह 5:00 बजे केलांग से सरचू होते हुए लेह रवाना होगी। यात्री 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिल्ला, 17,480 फीट तंगलांगला और 16,616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे के नजारों से भी रुबरू होंगे। नई समयसारिणी के अनुसार बस दिल्ली से दोपहर 12:15 बजे चलेगी। चंडीगढ़ से शाम को 6:10 बजे रवाना होगी और सुबह 5:00 बजे तक केलांग बस अड्डा पहुंचेगी और 5:30 पर लेह के लिए चलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें