फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दलदल में फंसकर एक तरफ को झुकने लगी एचआरटीसी बस, यात्रियों में मची अफरातफरी

Mon, 31 Jul 2023 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)

सार

बस का टायर दलदल में धंसता चला गया और बस एक तरफ झुकने लगी। इस दौरान यात्रियों समेत स्कूली बच्चों की चीखें निकल गईं।
विज्ञापन
दलदल में फंसी एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनवाल-भंजराडू सड़क पर जुकयानी नाले में बड़ा हादसा होने से टल गया। सनवाल से सुबह 45 यात्रियों को लेकर भंजराडू की ओर जा रही एचआरटीसी की बस दलदल में फंस गई। चालक ने जैसे ही बस आगे निकालने का प्रयास किया तो बस का टायर दलदल में धंसता चला गया और बस एक तरफ झुकने लगी। इस दौरान यात्रियों समेत स्कूली बच्चों की चीखें निकल गईं।

विज्ञापन




चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्रियों को एक-एक कर बस से नीचे उतारा। इसके बाद यात्रियों की जान में जान आई। बस के टायर को दलदल से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन, इसमें सफलता नहीं मिल पाई। दोपहर तक बस वहीं फंसी रही। इसके चलते वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को मजबूरन पैदल ही जान जोखिम में डाल कर रास्ता तय करना पड़ा।

हाकम चंद, नरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, संजीव कुमार, योग राज आदि ने बताया कि सनवाल से सोमवार सुबह 7:30 बजे एचआरटीसी की बस भंजराडू के लिए रवाना हुई। धीरे-धीरे बस यात्रियों से पूरी तरह से भर गई। बस जैसे ही जुकयानी नाले के समीप सुबह 8:30 बजे पहुंची तो दलदल में फंस गई। दलदल में फंसी बस को निकालने के लिए पहले रस्सियों के जरिये प्रयास किया गया लेकिन रस्सियों के टूट जाने से लोहे के तार से बस निकालने की कोशिश की गई। इसमें भी सफलता नहीं मिल पाई। आखिरकार जेसीबी के जरिये बस को निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें