प्रदेश सरकार दिल्ली, उत्तराखंड, चंडीगढ़ के लिए और बस रूटों को बहाल करेगी। दिवाली पर बाहरी राज्यों के सभी रूटों पर चलाई गई बसों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। ऐसे में निगम प्रबंधन और रूटों पर बसें चलाने की योजना तैयार कर रहा है। रविवार को गोवर्धन पूजा के दिन प्रदेश में एचआरटीसी की बसें कम ही चलीं। लोकल रूटों की अपेक्षा लांग रूटों पर बसों की संख्या कम रही। राजधानी शिमला में दोपहर 12 बजे के बाद बसों की आवाजाही शुरू हुई।