फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: एचआरटीसी की चलती बस में लगी आग, 39 सवारियों में मची अफरातफरी

Mon, 04 Apr 2022 04:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

चंबा-लंगेरा मार्ग पर घराटनाला के पास एचआरटीसी की चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में 37 सवारियां थीं। गियर लीवर से धुआं उठते देख सवारियों में अफरातफरी मच गई। चालक में बस को सड़क किनारे रोककर सवारियों को उतारा। 
विज्ञापन
बस में भड़की आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा-लंगेरा मार्ग पर घराटनाला के पास एचआरटीसी की चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में 37 सवारियां थीं। गियर लीवर से धुआं उठते देख सवारियों में अफरातफरी मच गई। चालक में बस को सड़क किनारे रोककर सवारियों को उतारा। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही सुरंगानी और सलूणी से अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आरएम चंबा राजन जम्वाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के लिए तकनीकी टीम गठित करने की बात  कही है।

विज्ञापन


टीम एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। प्रत्यक्षदर्शी किस्से राम और ज्ञान चंद ने कहा कि चंबा बस स्टैंड से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर एचआरटीसी की 47 सीटर बस निर्धारित चंबा-लंगेरा रूट पर निकली थी। दोपहर करीब ढाई बजे घराटनाला के पास उन्होंने बस के गियर लीवर से धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत चालक पृथ्वी सिंह और परिचालक अनिल कुमार को इस बारे में बताया। चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे सुरक्षित जगह पर खड़ा कर सवारियों को उतारा।

देखते ही देखते बस से उठने वाली लपटों ने विकराल रूप ले लिया। बस धू-धू कर जलने लगी। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम सलूणी डॉ. स्वाति गुप्ता ने बताया कि घराटनाला के पास एचआरटीसी बस के जलने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीमें, वनरक्षक और पटवारी को मौके पर भेजा गया। आरएम चंबा राजन जम्वाल ने बताया कि बस को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। चालक-परिचालक सहित सभी सवारियां सुरक्षित हैं। बस में आग कैसे लगी, इसकी जांच के लिए तकनीकी टीम गठित की जाएगी। टीम एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें