फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की बस पलटी, एक की मौत, 30 घायल

Sun, 15 May 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम ने आज ही बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले के उपमंडल करसोग के दुर्गम क्षेत्र महोग में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस को रविवार को पटोग कैंची-शगाहर सड़क के उद्घाटन पर मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद बस वापस नाबीधार की ओर जा रही था। पटोग के पास बस सड़क पर पलट गई। घायलों को पीएचसी अशला में प्राथमिक उपचार के बाद आनी और करसोग अस्पताल भेजा गया। करसोग के महोग में रविवार दोपहर को मुख्य संसदीय सचिव ने पटोग कैंची-शगाहर संपर्क सड़क का उद्घाटन कर एचआरटीसी की बस एचपी03-6096 को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
Trending Videos
विज्ञापन

बस चालक मौके से फरार

बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद बस वापस नाबीधार जा रही थी। जहां मेला लगा हुआ है। 47 सीट्स बस भरी हुई थी। नाबीधार के पहले बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नेत राम (55) पुत्र बीनू राम निवासी छलाठ (ग्वालपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। महोग पंचायत के नाबीधार में रविवार को तीन दिवसीय देव मेले का समापन था।

मेले के समापन समारोह में शिरकत करने से पहले सीपीएस मनसा राम ने बस को हरी झंडी देकर रवाना किया था। बस हादसे की सूचना मिलते ही सीपीएस मनसा राम और एसडीएम विवेक चौहान मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों का पता नहीं लगा है। बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। करसोग पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें