फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू के अध्ययन में खुलासा: अधेड़ उम्र में महिलाओं, वृद्धावस्था में पुरुषों को ज्यादा जकड़ रहा कैंसर

Mon, 31 Mar 2025 10:07 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला

सार

 प्रदेश में अधड़े उम्र की महिलाओं और पुरुषों में वृद्धावस्था में कैंसर से के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।  38 साल से अधिक उम्र के लोगों में कैंसर के सबसे अधिक लक्षण पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कैंसर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अधड़े उम्र की महिलाओं और पुरुषों में वृद्धावस्था में कैंसर से के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।  38 साल से अधिक उम्र के लोगों में कैंसर के सबसे अधिक लक्षण पाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के अंतर विषय अध्ययन विभाग (इंटरडिसिप्लिनरी डिपार्टमेंट) के सह निदेशक और वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डॉ. रणधीर सिंह रांटा के नेतृत्व में शोधार्थी साक्षी शर्मा और मनोज चौहान के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। इस अध्ययन को राजधानी शिमला के निकटवर्ती 11 ब्लॉकों में किया गया। इससे संबंधित शोधपत्र को साउथ एशियन जरनल ऑफ कैंसर थीम में छापा गया है।

विज्ञापन


इस अध्ययन के लिए आईजीएमसी शिमला के क्षेत्रीय कैंसर अस्पताल से डाटा एकत्र करने में सहयोग लिया गया। शिमला के 3,743 कैंसर मरीजों पर किए गए अध्ययन के अनुसार उम्र बढ़ने के साथ कैंसर के मामलों में वृद्धि हुई, जो 58 से 67 वर्ष की आयु के समूह में चरम पर थी। सर्वाधिक मरीज 38 वर्ष और उससे अधिक आयु में पाए गए। 17 वर्ष से कम और 18-27 वर्ष में यह मामले न्यूनतम देखे गए, जबकि मध्यम आयु समूहों 28-57 वर्ष में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। कैंसर के मामले पुरुषों में 50.1% और महिलाओं में 49.9% पाए गए। 28 से 57 वर्ष की महिलाओं और 58 वर्ष व उससे अधिक आयु के पुरुषों में कैंसर की घटनाओं में वृद्धि देखी गई। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर ज्यादा तो पुरुषों में मुंह व गले का कैंसर ज्यादा पाया गया।

ये है कैंसर का मुख्य कारण
डॉ. रांटा ने कहा कि खानपान और जीवनशैली का सही नहीं होना कैंसर का मुख्य कारण है। कृषि और बागवानी फसलों पर कीटनाशकों का अंधाधुंध छिड़काव भी वजह है। ठियोग में कैंसर के सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। ठियोग में सब्जियों की पैदावार खूब होती है और स्वाभाविक रूप से इन पर कीटनाशकों का छिड़काव भी होता है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। कैंसर से लड़ाई के लिए सबसे पहले खानपान और जीवनशैली का ध्यान रखना होगा। पुरुषों में फेफड़ों का कैंसर सबसे ज्यादा, इसके बाद मुंह का कैंसर। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर ज्यादा, उसके बाद गर्भाशय का कैंसर है।

3,743 मरीजों में से किस उम्र में कितनों को पाया गया कैंसर
आयु पुरुष महिला कुल
17 वर्ष से कम 24 14 38
18–27 35 64 99
28–37 80 114 194
38–47 149  307 456
48–57 334 480 814
58–67 602 509 1,111
68 से अधिक 654 377 1,031
विज्ञापन

शाकाहारी भोजन करें, शराब और धूम्रपान छोड़ें
आईजीएमसी शिमला के कैंसर अस्पताल के विभागाध्यक्ष एवं प्रो. मनीष गुप्ता ने कहा कि पुरुषों में ज्यादातर फेफड़े का कैंसर पाया जा रहा है, जो अधिक उम्र में ज्यादा होता है। महिलाओं में ज्यादातर ब्रेस्ट कैंसर पाया जा रहा है, जो युवावस्था और अधेड़ अवस्था में अधिक होता है। इसलिए इस तरह का ट्रेंड नजर आ रहा है। इसके लिए जीवनशैली को बदलना होगा। शाकाहारी भोजन करें और रेड मीट, फास्ट फूड से परहेज करें। शराब, धूम्रपान का सेवन न करें। व्यायाम भी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें