फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यह होगा परीक्षा-असेसमेंट का अनुपात

Sun, 24 May 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रूसा सीबीसीएस की खामियां सुधारने को गठित विशेष कमेटी की शनिवार को प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। चार घंटे तक चली बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इनके मुताबिक कॉलेज शिक्षक प्रतिनिधियों और प्राचार्य की मांग पर यूजी में लागू सिस्टम में सेमेस्टर की लिखित परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट (सीसीए) 50:50 के अनुपात में थी, उसे 70:30 में किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही नए सिस्टम को तैयार किया यूजीसी का सिलेबस स्टडी कर एचपीयू के लागू सिलेबस में आवश्यक बदलाव लाए जाएंगे। दोनों मामले विवि की अकादमिक काउंसिल की स्टेंडिंग कमेटी से मंजूरी को भेजे जाएंगे। यह सीबीसीएस सिस्टम में एक अहम बदलाव होगा। इसके बिना परीक्षा दिए सिर्फ इंटरनल असेसमेंट के बूते अच्छे अंक दिए जाने की शिकायतें दूर होंगी और सिलेबस में एकरूपता आएगी।

कमेटी व्यावहारिक हॉबी विषयों को कोर्स में शामिल करने को मामला एसी स्टेंडिंग कमेटी की मंजूरी को भेजेगी। विवि गैर शिक्षक कर्मचारी के नुमाइंदे ईसी सदस्य देवीराम वर्मा और हितेश्वर ठाकुर की मांग पर कमेटी ने फैसला लिया कि कॉलेज में प्रवेश लेने वाले हर छात्र की पात्रता और परिणाम तैयार करने की जिम्मेदारी विवि की होगी।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने रूसा के ऑनलाइन सिस्टम की तमाम कमियां दूर करने को प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्राचार्य और कॉलेज शिक्षकों की मांग पर कमेटी ने इसे जायज मानते हुए छात्र रिकॉर्ड सहित अवार्ड एंट्री विवि को देने का भरोसा दिया। कॉलेज सिर्फ ऑफलाइन रिकॉर्ड मुहैया करवाएंगे।

शिक्षक, गैर शिक्षक, प्राचार्यों ने ऑनलाइन सिस्टम की तमाम खामियां दूर करने की मांग की। बैठक में विवि डीएस डा. लक्ष्मण ठाकुर, सीओई प्रो. श्यामलाल कौशल, संजौली कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी, रूसा विशेषज्ञ प्रो. पीके आहलुवालिया, प्रो. बीएस माढ़, शिक्षा विभाग की ओर सेरूसा संचालन प्रभारी गोपाल कृष्ण सहित डा. आरके कायस्था आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें