फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीए शिक्षकों के लिए राहत की खबर

Sun, 24 May 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने पीटीए शिक्षकों की ग्रांट जारी कर दी है। कुल ग्रांट 21 करोड़ की जारी की है। उच्च शिक्षा के तहत लगे पीटीए शिक्षकों के लिए साढ़े तेरह करोड़ और एलीमेंटरी में लगे पीटीए शिक्षकों के लिए 8 करोड़ की ग्रांट जारी की गई है। शिक्षकों को बीते दो महीने से मानदेय नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


ग्रांट मार्च के मानदेय से लेकर छह महीने तक की जारी की है। प्रदेश में पहले पीटीए शिक्षकों की संख्या 68 सौ थी। इनमें सरकार ने नियम पूरा करने वालों को अनुबंध पर ले लिया था। करीब 12 सौ शिक्षक इससे बाहर हो गए थे। शिक्षकों को मानदेय नहीं मिल रहा था। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की।

सीएम ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को ग्रांट जारी करने के आदेश दिए। शनिवार को शिक्षकों की ग्रांट जारी हो गई। संघ के प्रदेशाध्यक्ष विवेक मेहता ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान का आभार जताया है।
विज्ञापन


कहा कि पीटीए शिक्षकों को अनुबंध शिक्षकों की बेसिक की 75 फीसदी राशि के हिसाब से ग्रांट जारी की है। सरकार ने पीटीए लेक्चरर को 10,875 रुपये, टीजीटी को 10,525 रुपये और सीएंडवी पीटीए शिक्षकों को 10,125 रुपये के हिसाब से ही तनख्वाह दी है।

मुख्यमंत्री ने पीटीए से अनुबंध पर लिए गए प्रवक्ता, डीपी, सीएंडवी, टीजीटी के लिए भी 3 इंक्रीमेंट देने वाली शर्त लागू करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने पीटीए शिक्षकों की ग्रांट 75 फीसदी से बढ़ाकर 90 फीसदी करने की मांग की है।

6 महीने से कंप्यूटर शिक्षकों मानदेय नहीं
प्रदेश में 14 सौ के करीब कंप्यूटर शिक्षकों को 6 महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है। ये शिक्षक बार-बार शिक्षा विभाग से तनख्वाह जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार और विभाग कंप्यूटर शिक्षकों के प्रति गंभीर नहीं है।

एसएमसी शिक्षकों को भी नहीं मिली ग्रांट
प्रदेश के सैकड़ों एसएमसी शिक्षकों को भी पांच से छह महीने से ग्रांट नहीं मिली है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने कहा कि इसे जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें