फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू: रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो नहीं भर सकेंगे ऑनलाइन परीक्षा फार्म

Sat, 08 Jan 2022 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए फार्म भरने के लिए एग्जाम पोर्टल सात जनवरी से खोला गया है।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री, सहित डिप्लोमा कोर्स की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं मार्च में प्रस्तावित हैं। इनके लिए 7 जनवरी से 7 फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। परीक्षार्थियों को फार्म भरने से पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया है कि 7 फरवरी के बाद भरे जाने वाले परीक्षा फार्म पर विद्यार्थियों को विलंब शुल्क देना होगा। पंजीकरण नहीं करवाने पर विद्यार्थी परीक्षा फार्म नहीं भर सकेंगे। 

विज्ञापन


बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए फार्म भरने के लिए एग्जाम पोर्टल सात जनवरी से खोला गया है। विद्यार्थी अपने लॉगइन आईडी से परीक्षा फार्म भर सकेंगे। विवि से संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों को विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म की प्रति कॉलेज में जमा करवाने के बाद पात्रता के लिए तय शर्तें पूरा करने के लिए दस्तावेज सत्यापित कर विवि में भेजने के लिए कहा गया है।

अधिसूचना के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा, एलएलबी, एमटीटीएम/एफवाईआईसीटीटीएम, बीएचएम के विषम सत्र के पहले, तीसरे, पांचवें सत्र की नियमित परीक्षाएं और सम सत्र दूसरे, चौथे, छठे सत्र की रि-पीयर परीक्षाएं मार्च में संभावित हैं। इनके लिए सात फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। स्नातकोत्तर परीक्षार्थियों को ऑनलाइन भरे परीक्षा फार्म की प्रति विवि को भेजनी होगी। रेगुलर छात्रों के परीक्षा फार्म को संबंधित संस्थानों को सत्यापित कर भेजने होंगे। 
विज्ञापन


बीएचएम के विद्यार्थियों को दिया विशेष मौका
एचपीयू ने बीएचएम डिग्री कोर्स के सत्र 2011-12 के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने के लिए विशेष अवसर दिया है। इसके लिए विद्यार्थियों को 20 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर के हिसाब से फीस देनी होगी। पहले, तीसरे और पांचवें सत्र की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी सात फरवरी तक निर्धारित फीस के साथ परीक्षा फार्म जमा करवा सकेंगे। इसके लिए विलंब शुल्क लिया जाएगा। 

सितंबर से शुरू कर दी थी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया
एचपीयू ने यूजी और पीजी, डिग्री डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों के लिए सितंबर में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। तीन बार पंजीकरण की समय अवधि बढ़ाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें