फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU: आईआईटी बीएचयू के प्रो. पीके मिश्रा बने एकेटीयू के नए कुलपति बने, तीन साल रहेगा कार्यकाल

Wed, 05 Jan 2022 04:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईआईटी बीएचयू के प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र एकेटीयू के नए कुलपति नियुक्त किए गए हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
विज्ञापन
प्रो. पीके मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) का कुलपति बनाया गया है। वर्तमान में वे झारखंड प्राविधिक विवि, रांची के कुलपति हैं। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की है।

विज्ञापन


अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में प्रो. मिश्रा ने कहा कि इनोवेशन और स्टार्टअप पर उनका जोर रहेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेंगे और बढ़ावा भी देंगे। विवि व कॉलेजों को एनआईआरएफ में बेहतर रैंक दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही इंटरनेशनल कोलैबोरेशन से विवि को और ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।

मूलतः बनारस निवासी प्रो. मिश्रा 1997 से आईआईटी बीएचयू में कार्यरत हैं। नवंबर 2020 में वे झारखंड प्राविधिक विश्विद्यालय के कुलपति बने थे। बता दें कि अगस्त 2021 में अपने दो कार्यकाल पूरा करने के बाद प्रो. विनय कुमार पाठक कानपुर विश्विद्यालय के कुलपति बन गए थे। जिसके बाद से विश्विद्यालय के नए कुलपति की खोज चल रही थी। नए कुलपति की नियुक्ति होने तक आईईटी के निदेशक प्रो. विनीत कुमार कंसल को कुलपति का चार्ज दिया गया था। वे लगभग पांच महीने कुलपति रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें