हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि इस विशेष अवसर में परीक्षाएं 2012ं-13 में लागू सिलेबस के अनुसार होगी। विशेष मौके में परीक्षाएं मार्च और अप्रैल माह में प्रस्तावित हैं।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी के 1990 के बाद के यूजी पास विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार का मौका दिया है। पांच हजार की फीस के साथ यह परीक्षा देने का मौका मिलेगा। यह विशेष अवसर स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बी कॉम और शास्त्री के ईयर सिस्टम में उर्तीण हुए विद्यार्थियों को ही मिलेगा।
विज्ञापन
परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को 11 फरवरी तक ऑफलाइन परीक्षा फार्म भरने होंगे। इसके बाद लेट फीस लगेगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि इस विशेष अवसर में परीक्षाएं 2012ं-13 में लागू सिलेबस के अनुसार होगी। विशेष मौके में परीक्षाएं मार्च और अप्रैल माह में प्रस्तावित हैं।