फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: चपरासी मदन लाल की जमानत पर फैसला 24 को

Thu, 20 Apr 2023 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

आरोपी चपरासी मदन लाल, उसके बेटे विशाल चौधरी, भतीजे दिनेश कुमार और एक अन्य चपरासी के खिलाफ पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती के दौरान ओएमआर शीट्स से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के चपरासी मदन लाल की जमानत पर वीरवार को जिला एवं सत्र न्यायालय हमीरपुर में बहस हुई। न्यायाधीश ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अब 24 अप्रैल को फैसले की तारीख तय की है। आरोपी चपरासी मदन लाल, उसके बेटे विशाल चौधरी, भतीजे दिनेश कुमार और एक अन्य चपरासी के खिलाफ पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती के दौरान ओएमआर शीट्स से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज है।

विज्ञापन


इस मामले में दो अभ्यर्थियों विशाल चौधरी और दिनेश कुमार को 19 अप्रैल को जिला सत्र न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। जबकि, एक अन्य चपरासी किशोरी लाल तथा पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में आरोपी एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर की जमानत पर शुक्रवार को हमीरपुर न्यायालय में बहस होगी। एसआईटी ने पूर्व सचिव डॉ. कंवर को 4 अप्रैल को हमीरपुर से गिरफ्तार किया था। वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि चपरासी मदन लाल की जमानत पर 24 अप्रैल को न्यायालय से फैसला आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें