फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा करने के लिए बोर्ड ने बनाया नया मोबाइल ऐप

Sat, 27 Jul 2019 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर पंकज चौहान, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश के करीब 23 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिल जमा करवाने के लिए नया मोबाइल ऐप तैयार कर लिया है। एचपीएसईबी बिलिंग ऐप से उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के साथ नया कनेक्शन लेने और बिल हिस्ट्री देखने की भी सुविधा मिलेगी। बिजली बोर्ड का यह ऐप वर्तमान में चल रही ऑनलाइन सुविधाओं की तुलना में काफी एडवांस है।

विज्ञापन


इसमें कई नई सुविधाएं उपभोक्ताओं को मुहैया करवाई गई हैं। वर्तमान में हिमाचल में बिजली के बिल भारत बिल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से मोबाइल फोन से जमा करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा बिजली बोर्ड की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन बिलिंग की सुविधा दी गई है। अब बिजली बोर्ड ने इन दोनों तकनीकों से बेहतर सुविधा देते हुए नया मोबाइल फोन ऐप तैयार किया है।

विज्ञापन

इसके तहत उपभोक्ता बीते छह माह के बिजली बिलों का ब्योरा देख सकेंगे। बिल जमा कर दिया है तो इसमें ग्रीन और जमा नहीं होगा तो रेड निशान नजर आएगा। बीते महीनों में बिजली की कितनी खपत की गई है, इसकी जानकारी भी मिल सकेगी। उपभोक्ता ऐप के जरिये एडवांस बिल भी जमा करवा सकेंगे।

इसके अलावा बिजली से संबंधित शिकायतें भी ऐप से हो सकेंगी। नए मोबाइल ऐप से उपभोक्ता कई बिजली बिल जमा करवा सकेंगे। इसके लिए हर बिल की कंज्यूमर आईडी की जरूरत पड़ेगी। उपभोक्ता इस ऐप को अपने मोबाइल में प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप 10 एमबी का है। 

डिजिटल पेमेंट पर मिलेगी दस रुपये की छूट
बिजली बोर्ड के आईटी सेल के डिप्टी चीफ इंजीनियर राम प्रकाश ने बताया कि एचपीएसईबी ऑनलाइन बिल एडवांस एप्लीकेशन लोगों के लिए काफी सुविधाजनक है। इससे लोगों को बिल जमा करने के लिए लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। उपभोक्ता घर बैठे बिल जमा कर सकता है। डिजिटल पेमेंट करने वालों को बिल में दस रुपये की छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें