फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA Recruitment: स्पेशल एजुकेटर सहित 270 पद भरेगा चयन आयोग, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Sat, 29 Nov 2025 01:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर

सार

राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने विभिन्न श्रेणियों के 270 पदों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।  
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने विभिन्न श्रेणियों के 270 पदों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अभ्यर्थी ऑनलाइन भर्ती आवेदन(ओआरए) जमा करने की आखिरी तारीखों के दौरान भीड़ से बचने के लिए काफी पहले ऑनलाइन आवेदन कर दें। चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी ऑफलाइन भर्ती आवेदन फार्म स्वीकार नहीं करेगा। अभ्यर्थी पदों की विस्तृत जानकारी , योग्यता की शर्तें, चयन का तरीका सहित दूसरी शर्तें व दिशा-निर्देश चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in. पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

यहां जानिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि
ऑनलाइन आवेदन 4 दिसंबर, 2025 (सुबह 10:00 बजे) से 8 जनवरी, 2026 रात 11:59 बजे तक भरा जा सकता है।  उसके बाद वेबसाइट लिंक डिसेबल कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ओआरए भरने से पहले दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। फीस जमा होने पर ओआरए जमा करने की आखिरी तारीख से तीन कार्य दिवसों के बाद सात दिनों के लिए सुधार विंडो खोली जाएगी।

पदों के लिए ये रहेगी आयु सीमा
ऑनलाइन आवेदनपत्र की डाउनलोड की हुई कॉपी, जरूरी मूल प्रमाणपत्र और  स्व प्रमाणित फोटोकॉपी के साथ दस्तावेज सत्यापन के समय या जब भी आयोग अभ्यर्थी की पात्रता पता करने के लिए कहे, तो जमा करने के लिए लानी होगी। इन पदों के लिए आयुसीमा से 18 और 45 साल है और इसे 1 जनवरी, 2025 के हिसाब से गिना जाएगा। प्रदेश के रहने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों और प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और एक्स-सर्विसमैन के लिए अधिकतम उम्र की सीामा में में पांच  साल तक की छूट दी जाएगी।

इन पदों को भरा जाएगा
राज्य स्कूल निदेशालय के तहत पोस्ट कोड(25022) में नियमित आधार पर स्पेशल एजुकेटर (प्री प्राइमरी से पांचवीं कक्षा) के 108 पद, पोस्ट कोड 25023 में स्पेशल एजुकेटर (छठी से आठवीं कक्षा) के 83 पद भरे जाएंगे। इसी तरह स्कूल निदेशालय में पोस्ट कोड 25024 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) के जॉब ट्रेनी के तौर पर 78 पद भरे जाएंगे। तकनीकी शिक्षा , वोकेशनल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग में स्टेनो टाइपिस्ट का एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा साइंटिफिक असिस्टेंट (डिजिटल फोरेंसिक) का एक पद सीधी भर्ती से भरा जाएगा। इसके लिए  ऑनलाइन आवेदन 3 दिसंबर 2025 (सुबह 10:00 बजे) से 7 जनवरी 2026 को रात 11:59 बजे तक भरा जा सकता है। 
यहां क्लिक कर देखें आयोग का भर्ती विज्ञापन

ऐसे होगा चयन 
आयोग की ओर से निर्धारित कंप्यूटर आधारित टेस्ट/ 120 नंबर का लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट (डेढ़ घंटे) की अवधि का होगा।  ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट में 120 बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे। हर सवाल 1 नंबर का होगा। परीक्षा के सिलेबस में विज्ञापन में बताई गई जरूरी योग्यता के लेवल तक के सब्जेक्ट/फील्ड के 85 सवाल होंगे।  इसके अलावा 35 सवाल हिमाचल का सामान्य ज्ञान, समसामयिक मामले सहित 10वीं कक्षा के स्तर की रोजाना का साइंस, लॉजिकल रीजनिंग, सोशल साइंस,सामान्य इंग्लिश और हिंदी से संबंधित होंगे।
विज्ञापन

ये रहेगा आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क के तौर पर 100 रुपये और प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 700 रुपये देने होंगे। सुधार शुल्क  जमा करने की आखिरी तारीख से तीन कार्य दिवसों के बाद सात दिनों के लिए सुधार विंडो का लिंक खोला जाएगा। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड,नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से जरूरी फीस जमा कर सकते हैं। एग्जाम और दूसरी प्रोसेसिंग फीस के भुगतान का कोई और तरीका नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें