फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC: सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के बावजूद करवाई गई असिस्टेंट प्रोफेसर पद की लिखित परीक्षा, खुलने लगीं परतें

Sun, 12 Mar 2023 10:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भंग हुए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के बाद अब राज्य लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में हुईं अनियमितताओं की परतें खुलने लगी हैं।
विज्ञापन
राज्य लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य लोकसेवा आयोग ने कॉलेज कैडर के असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा के लिए ऐसा केंद्र चुना, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। भंग हुए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के बाद अब राज्य लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में हुईं अनियमितताओं की परतें खुलने लगी हैं। शिमला के आरकेएमवी प्रबंधन ने परीक्षा केंद्र में कैमरे नहीं होने की सूचना परीक्षा से पहले ही आयोग को दे दी थी। यह मामला ध्यान में होने के बावजूद लोकसेवा आयोग ने विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान 26 नवंबर 2022 को परीक्षा कराई। गत दो मार्च को परीक्षा परिणाम जारी होने पर इस परीक्षा पर सवाल उठ गए हैं। वर्ष 2021 के दौरान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक होने पर सरकार ने भविष्य की सभी भर्ती परीक्षाओं को कड़ी निगरानी में करवाने के आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन


हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग और लोकसेवा आयोग को विशेष तौर पर इस बाबत कदम उठाने का कहा था। बावजूद इसके असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती परीक्षा में लोकसेवा आयोग ने गायन विषय की परीक्षा के लिए ऐसे केंद्र को चुना, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। अब परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ऐसे अभ्यर्थी को पास करने का आरोप सामने आया है, जिसने लिखित परीक्षा केंद्र में दी ही नहीं। अगर परीक्षा केंद्र में कैमरे लगे होते तो इस प्रकार की चूक होना संभव नहीं था। इस पूरे प्रकरण ने लोकसेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) की कार्यवाहक प्रिंसिपल रुचि रमेश ने बताया कि गायन विषय की परीक्षा के लिए जब लोकसेवा आयोग ने उनके कॉलेज को चुना था, उस दौरान ही परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की बात आयोग को बता दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें