फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेट परिणाम नहीं निकलने से अभ्यर्थियों में रोष

Mon, 08 Mar 2021 04:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साढ़े तीन माह बीत जाने के बाद भी राज्य लोक सेवा आयोग स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (सेट) का परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। आयोग ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अनिवार्य स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 22 नवंबर 2020 को आयोजित किया था। अभ्यर्थियों राकेश, संजीव, नीतिन, राजेंद्र, नीलम, भव्या, कृतिका और अंकिता ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग ने साढ़े तीन माह बीत जाने के बाद भी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का परिणाम घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन


इस वजह से वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। अभ्यर्थियों ने राज्य लोक सेवा आयोग से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की है। राज्य लोक सेवा आयोग ने दिसंबर 2019 में स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। कोविड संकट के कारण परीक्षा आयोजित करवाने में देरी हुई। करीब एक साल बाद परीक्षा का आयोजन किया गया था।

हाल ही में राज्य लोक सेवा आयोग ने स्कूल प्रवक्ता न्यू के राजनीति विज्ञान का परिणाम घोषित किया है। इसकी लिखित परीक्षा 14 मार्च 2020 को हुई थी। आयोग ने परीक्षा परिणाम एक साल बाद घोषित किया है। स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट में 10557 अभ्यर्थी में शामिल हुए थे। प्रदेश के दस जिलों में बनाए गए 134 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। 23 विषयों की इस परीक्षा को सुबह और दोपहर को दो सत्रों में लिया गया था।
विज्ञापन


शिमला में 31, सोलन में 10, मंडी में 17, कांगड़ा में 31, सिरमौर में नौ, ऊना में सात, हमीरपुर में दस, कुल्लू में छह, बिलासपुर में सात और चंबा में छह परीक्षा केंद्रों में परीक्षा ली गई थी। उधर, आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम घोषित करने की तैयारियां अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें