हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल अधिकारी डेंटल के पदों के लिए खारिज किए गए प्रस्तावित उम्मीदवारों की सूची को अपनी वेबसाइट www.hp.gov.in/hppsc पर अपलोड किया है। खारिज किए गए इन उम्मीदवारों की संख्या 558 है। इन उम्मीदवारों को एसएमएस और ई-मेल से सूचित किया गया है।
ऐसे उम्मीदवारों को 10 दिन के समय के भीतर अपने योग्यता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके आवेदन रद्द माने जाएंगे। यह जानकारी आयोग के विशेष सचिव संजीव पठानिया ने दी है।
उनके अनुसार अधिकतर आवेदन दस्तावेजों के पूरा नहीं होने पर खारिज किए गए हैं। कई अन्य कारणों से भी खारिज हुए हैं। ये कारण भी वेबसाइट पर दर्शाए गए हैं।