हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) की ओर से उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, पालिटिकल साइंस (क्लास-1) और स्वास्थ्य शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर, फोरेंसिक मेडिसिन (क्लास-1) की भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
कमीशन सचिव संजीव पठानिया के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भारती शर्मा, प्रीति पांटा, सुरेंद्र सिंह, केहर सिंह, प्रशांत रोहटा, रचना देवी, विजय कुमार, अजय सिंह, पवन कुमार, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, राम कुमार, नरेंद्र शर्मा, प्रतिभा, राजेश चंदेल और नरेंद्र सिंह का चयन किया गया है।
एसोसिएशट प्रोफेसर के बतौर डा. पीयूष कपिल का चयन हुआ है। असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति संविदा पर, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति नियमित आधार पर होगी।