फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड: हिमाचल में 10वीं और 12वीं कक्षा की विशेष परीक्षा का परिणाम घोषित

Tue, 26 Apr 2022 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की नवंबर 2021 में संचालित की गई प्रथम अवधि की परीक्षा में कुछ परीक्षार्थी कोविड-19 संक्रमण और अन्य कारणों के चलते परीक्षा नहीं दे पाए थे। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2022 में ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की विशेष परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। बोर्ड ने परिणाम को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की नवंबर 2021 में संचालित की गई प्रथम अवधि की परीक्षा में कुछ परीक्षार्थी कोविड-19 संक्रमण और अन्य कारणों के चलते परीक्षा नहीं दे पाए थे।

विज्ञापन


इन विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने मार्च 2022 में परीक्षा करवाई। 10वीं कक्षा में 102 और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 परीक्षार्थी बैठे थे। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परिणाम को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसके अलावा परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें