फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार निजी स्कूलों को प्रश्नपत्र मुहैया करवाएगा शिक्षा बोर्ड

Sat, 06 Feb 2021 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आठ मार्च से प्रदेश के स्कूलों में शुरू होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए पहली बार निजी स्कूलों को भी पेपर बोर्ड की ओर से मुहैया करवाए जाएंगे। निजी स्कूलों से प्रति छात्र 100 रुपये वसूल किए जाएंगे। इससे पहले निजी स्कूल अपने स्तर पर ही प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाते थे। प्रश्नपत्र भी अपने हिसाब से ही तैयार करते थे। पहली बार स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई डेटशीट के आधार पर ही निजी स्कूलों को भी प्री बोर्ड परीक्षाएं करवानी होंगी।

विज्ञापन


निजी और सरकारी स्कूलों को अपने-अपने स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों की डिटेल भी स्कूल शिक्षा बोर्ड को 12 फरवरी तक मुहैया करवानी होगी। 30 फीसदी पाठ्यक्रम कटौती के साथ 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा होगी। इसके अलावा सूबे के सभी स्कूलों को नौवीं और जमा एक कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं एक मार्च से पांच मार्च तक करवानी होंगी। संवाद

पहली बार निजी स्कूलों को भी प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से मुहैया करवाए जाएंगे। यह फैसला निजी स्कूलों की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र मुहैया करवाने की मांग पर लिया गया है। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें