फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी गाड़ियों के फर्जीवाडे़ मामले में बड़ा खुलासा, चंडीगढ़ में तैयार किए जा रहे थे जाली आधार कार्ड

Sat, 06 Feb 2021 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महंगी गाड़ियों के फर्जीवाडे़ मामले में अब एक और नया खुलासा हुआ है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अपने दोस्त की सहायता से चंडीगढ़ के सेक्टर 34 स्थित फोटोग्राफी की दुकान में जाली आधार कार्ड तैयार करता था। इस बात का खुलासा होने के बाद विजिलेंस की टीम ने चंडीगढ़ से एक लैपटॉप और हार्ड डिस्क अपने कब्जे में ले ली है। जिसे अब फॉरेंसिक जांच के लिए जुन्गा भेजा जा रहा है। इस मामले में अब फोटो स्टूडियो के मालिक को गिरफ्तार किया जा सकता है। रिपोर्ट के बाद अन्य कई जाली दस्तावेजों के बारे में भी खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने गाड़ी के असली मालिकों के आधार कार्ड से सोलन का पता हटाकर चंडीगढ़ में अपने दोस्त की सहायता से पंजाब का स्थानीय पता डाल दिया था। फर्जी तरीके से पता बदलने के बाद मुख्य आरोपी गाड़ियों को पंजाब आरएलए में पंजीकृत करवाकर उन्हें वहां बेच रहा था। यह खुलासा पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने किया है। वहीं अभी मामले को लेकर विजिलेंस की जांच जारी है, जिसमें अन्य कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
डीएसपी विजिलेंस सोलन संतोष कुमार शर्मा ने बताया आरोपी चंडीगढ़ में जाली दस्तावेज तैयार करा रहा था। उसका एक दोस्त इस कार्य में सहायता कर रहा था। टीम ने चंडीगढ़ से लैपटॉप और हार्ड डिस्क भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे अब 14 दिन का न्यायिक रिमांड मिला है। इस मामले में छानबीन को आगे बढ़ाने के लिए अब शिमला की टीम भी मुख्य आरोपी को पूछताछ के लिए ले जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें