फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड धर्मशाला: 121 केंद्रों पर हुई डीएलएड की प्रवेश परीक्षा

Sun, 18 Jul 2021 08:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल पोस्ट कोड 849 के तहत पांच पद भरने के लिए परीक्षा आयोजित की।
विज्ञापन
धर्मशाला के दाड़ी स्कूल में डीएलएड की प्रवेश परीक्षा देते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रविवार को 121 परीक्षा केंद्रों पर दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजूकेशन (एलएडएड) के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया। इस दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में 18,226 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से आयोजित करवाई गई इस प्रवेश परीक्षा के दौरान कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड नियमों का पालन किया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को स्क्रनिंग के साथ-साथ सैनिटाइजेशन भी करवाया गया है।

सैकड़ों ने दी जेई और स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल पोस्ट कोड 849 के तहत पांच पद भरने के लिए परीक्षा आयोजित की। आयोग ने इन पदों के लिए 3323 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। 
विज्ञापन


परीक्षा हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला जोन के 19 केंद्रों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई, जबकि स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 889 में चार पदों के लिए 2200 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। ये परीक्षा भी प्रदेश के हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला जोन के 12 केंदों में दोपहर बाद दो से चार बजे तक आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की सबसे पहले गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई, उसके बाद ही उन्हें परीक्षा हाल में दाखिला दिया गया। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि जेई इलेक्ट्रिकल और स्टेनो टाइपिस्ट की लिखित परीक्षा प्रदेश के चार जोन में सुबह व शाम के सत्र में आयोजित की गई। दोनों पोस्ट कोड के लिए 27 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें