फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में मक्की पर बढने लगा फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप, फसल हो रही खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के दर्जनों गांवों में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप बढ़ने लगा है। इस कारण मक्की की फसल खराब होनी शुरू हो गई है और फसल का विकास रुक गया है। इससे किसानों की चिंताएं बढ़नी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

भौंखर, मैरा, लुद्दर महादेव, खतरवाड़, टूह, जाड़ आदि गांवों सहित अन्य गांवों में मक्की की फसल में यह कीट देखने को मिल रहा है। हालांकि, किसान इस कीट से फसल को बचाने के लिए छिड़काव समेत अन्य विधियां अपना रहे हैं, लेकिन कई जगह इसका अधिक नुकसान हो रहा है।
मक्की का विकास रुक गया है और मक्की का पौधा बीच से टूटना शुरू हो गया है। किसानों के अनुसार इन पौधों में मक्की लगना नामुमकिन है। किसानों ने बताया कि इस बार मक्की की फसल कीड़ा लगने से बर्बाद होने लगी है।
विज्ञापन

हजारों रुपयों से खेतों की बुआई, खाद और बीज पर लगाने के बाद पूरे क्षेत्र में इस कीट के कारण फसल बर्बाद होने लगी है। किसानों ने कृषि विभाग और सरकार से मक्की की फसल बचाने की गुहार लगाई है। भौंखर पंचायत के गांव मैरा में खेतों में मक्की को कीड़ा लगा हुआ है। सारी की सारी फसल तबाह हो गई है। मैरा गांव के राजेंद्र कुमार, राजकुमार, रमेश चंद, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार ने कृषि विभाग से फसल को बचाने की मांग की है। इस संबंध में कृषि प्रसार अधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि भोरंज के दर्जनों गांवों में फसल पर यह कीड़ा लगा है। किसान कीटनाशकों का छिड़काव समय-समय पर करें। विभाग इसके लिए कीटनाशक उपलब्ध करवा रहा है। जल्द ही गावाें का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें