फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे पॉजिटिव विद्यार्थी

Tue, 24 Nov 2020 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड 23 नवंबर से शुरू हुई डीएलएड परीक्षा में पॉजिटिव छात्रों को शामिल नहीं करेगा। इन विद्यार्थियों के लिए बाद में परीक्षा होगी। बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने बताया कि डीएलएड भाग-एक (रेगुलर) फुल विषय एग्जामिनेशन बैच 2019-21 और डीएलएड भाग-एक बैच 2018-20 री-अपीयर/फेल फुल विषय की परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू हुई हैं।

विज्ञापन


इस दौरान बोर्ड को कुछ परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसके चलते बोर्ड ने ऐसे छात्रों की परीक्षाएं बाद में लेने का फैसला किया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में तैनात स्टाफ को अपना कोविड टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें