प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने कार्यालय कक्ष में सर्वदलीय बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के सभी सदस्यों से सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने कार्यालय कक्ष में सर्वदलीय बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के सभी सदस्यों से सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की। विधानसभा सचिवालय में सोमवार को दोपहर के बाद सवा 12 बजे सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान मौजूद रहे। पठानिया ने कहा कि वह अपने दायित्व के बारे में पूरी तरह वाकिफ हैं।
विज्ञापन
उनका सभी सदस्यों से अनुरोध रहेगा कि वे सत्र के संचालन में अपना भरपूर सहयोग दें व सदन के समय का सदुपयोग जनहित से जुडे़ मुद्दों को उठाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा लोकतंत्र के मंदिर हैं और हिमाचल प्रदेश विधानसभा की अपनी एक उच्च परंपरा तथा गरिमा है। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में भाग लें और मंथन से हल निकालने का प्रयास करें।