फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवनों का निर्माण पूरा होने से पहले उद्घाटन की परंपरा को खत्म करेंगे: सीएम

Fri, 23 Aug 2019 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सरकारी भवनों का काम पूरा होने से पहले ही उद्घाटन करने की परंपरा पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया। नगरोटा बगवां से विधायक अरुण कुमार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद गलत परंपरा है कि निर्माण पूरा होने से पहले ही उस भवन पर उद्घाटन पट्टिका लगा दी जाए।

विज्ञापन


इस गलत परंपरा को और बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। भविष्य में हम भी इस बात का खास ध्यान रखेंगे कि पिछली सरकारों की तरह चुनावों के समय सिर्फ चुनाव के लिए भवन पर उद्घाटन पट्टिका लगा दी जाए।

काम पूरा होने के बाद और सिर्फ उस भवन के उपयोग में लाए जाने की स्थिति में ही उद्घाटन किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2015-16 से 2017-18 के दौरान कुल 18 भवनों का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन


इनमें 9 भवनों के निर्माण के लिए या तो बजट जारी नहीं किया गया और जिनमें किया भी गया उनमें एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ। हालांकि, इनके उद्घाटन कार्यक्रम पर जरूर हजारों रुपये खर्च कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें