फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Tourism: क्रिसमस से पहले सैलानियों ने किया हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख, कारोबारी उत्साहित

Mon, 15 Dec 2025 01:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

। सप्ताह के दूसरे शनिवार की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में सैलानी ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे।
विज्ञापन
लाहौल के ग्रांफू के पास लगीं पर्यटकों के वाहनों की लाइनें। - फोटो : जागरुक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस से पहले सैलानियों ने हिमाचल प्रदेश का रुख किया है। सप्ताह के दूसरे शनिवार की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में सैलानी ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। इस वीकेंड पर शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों नै क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की भी तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी शिमला सहित कुफरी और नारकंडा में सैलानियों की चहल-पहल बढ़ गई है। सैलानी यहां प्राकृतिक खूबसूरती को अपने कैमरों के कैद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

हालांकि, बर्फबारी न होने के कारण कुफरी और नारकंडा आने वाले सैलानी मायूस हो रहे हैं। बारालाचा, शिंकुला व रोहतांग दरें के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से पर्यटक उत्साहित हैं। वीकेंड पर मनाली में भी सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रोहतांग पास के अलावा लाहौल घाटी का कोकसर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। रोजाना 100 से अधिक वाहनों में 600 से 700 सैलानी रोहतांग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में विंटर टूरिस्ट सीजन का शानदार आगाज हुआ है। इस वीकेंड पर पर्यटन स्थलों पर टूरिस्टों की भारी भीड़ जुटी है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल का कहना है कि आने वाले दिनों में बर्फबारी होने पर पर्यटन कारोबार में बूम आएगा। कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि वीकेंड पर टूरिस्टों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें