फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Road Accident: खाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत, महिला लड़ रही जिंदगी की जंग

Tue, 04 Aug 2026 07:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)।

सार

सिरमाैर जिले के पच्छाद क्षेत्र के सिरमौरी मंदिर पंचायत के डिंगरी सरजेट गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दूध लाने घर से निकले जीजा-साले की कार गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
डिंगरी सरजेट गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के पच्छाद क्षेत्र के सिरमौरी मंदिर पंचायत के डिंगरी सरजेट गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दूध लाने घर से निकले जीजा-साले की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। कार में सवार महिला गंभीर घायल हो गई, जिसका उपचार सिविल अस्पताल सराहां में चल रहा है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे डिंगरी सरजेट निवासी तपेंद्र सिंह (52), उनके जीजा बलवंत सिंह (52) निवासी कोटला बड़ोग और तपेंद्र सिंह की पत्नी प्रभा देवी (50) कार में मढ़ीघाट से गाय का दूध निकालकर अपने गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डिंगरी सरजेट के समीप चिकनी मिट्टी से कार फिसल गई और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सराहां ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही तपेंद्र सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बलवंत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रभा देवी का सिविल अस्पताल सराहां में उपचार चल रहा है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें