फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला

Mon, 15 Jun 2026 07:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

 जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने कुशासन, अंतर्विरोधों और गलत नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश को दो दशक पीछे धकेल दिया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने कुशासन, अंतर्विरोधों और गलत नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश को दो दशक पीछे धकेल दिया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और राज्य व केंद्र में डबल इंजन सरकार बनने पर प्रदेश का विकास दोगुनी गति से होगा। मंडी के मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में सोमवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हालिया पंचायत चुनाव में भाजपा को शानदार सफलता मिली है लेकिन पार्टी का असली लक्ष्य वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार की नीतियों से जनता निराश है और इसका असर आगामी चुनावों में दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और कूटनीतिक प्रभाव को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के स्वर्णिम काल के रूप में याद किया जाएगा। विदेश नीति से लेकर आधारभूत ढांचे के विकास तक भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, सदर विधायक अनिल शर्मा, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें