फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायलियों के ठिकाने और गेस्ट हाउस छान रही पुलिस, मचा हड़कंप

Thu, 07 Dec 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी इजरायल के नाम से प्रसिद्घ कसोल में हिमाचल पुलिस की दो टीमें इजरायलियों के ठिकाने, जंगल व गेस्ट हाउस को छान रही हैं। सीआईडी की स्पेशल यूनिट और स्थानीय पुलिस की टीमें कसोल में लगातार दबिश दे रही हैं। 
विज्ञापन

हिमाचल में रह रहे इस्रायली लश्कर के निशाने पर, आतंकी से पूछताछ में हुआ खुलासा
कौन, कब और कहां रूक रहा है, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इजरायलियों के ठिकानों पर अधिक फोकस रखा गया है। कसोल और आसपास के इलाकों में पुलिस चौकन्ना है। टीम की लगातार दबिश से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

लश्कर आतंकी के खुलासे के बाद पुलिस अलर्ट पर है। सीआईडी की स्पेशल यूनिट सदस्य कमांडो वर्दी में अभियान चलाए हुए हैं। स्थानीय पुलिस सिविल ड्रेस में तय स्थानों में दबिश दे रही है। कसोल में रोड व जंगलों की रैकी की जा रही है। 
विज्ञापन


हालांकि अभी तक दोनों टीम के हाथ कोई सूचना नहीं लग पाई है। टीम लगातार यूपी के प्रतापगढ़ से पकड़े संदिग्ध आतंकी के कसोल कनेक्शन को लेकर जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

विदेशियों की सूचना एकत्रित की जा रही

होटलों व गेस्ट हाउस में आ रहे विदेशियों की सूचना एकत्रित की जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी इनपुट इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों यूपी के प्रतापगढ़ में एनआईए और यूपी एटीसी ने यूपी के प्रतापगढ़ से एक संदिग्ध आतंकी नईम को गिरफ्तार किया था। 

पूछताछ में आतंकी ने खुलासा किया था कि वह कुल्लू के कसोल में इजरायलियों के ठिकानों की रैकी कर चुका है। जिस पर पुलिस समेत खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई है। 

इधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सीआईडी की स्पेशल यूनिट व पुलिस टीम कसोल एरिया में छानबीन कर रही है। पुलिस पूरी तरह से चौकस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें