प्रदेश के 1100 सरकारी स्कूलों में बंद पड़ी कंप्यूटर शिक्षा को सरकार दोबारा शुरू करने में जुट गई है। अगस्त में छुट्टियों के बाद ग्रीष्मकालीन स्कूलों के साथ सरकार ने नाइलेट कंपनी को दोबारा एक्सटेंशन देने की तैयारी कर ली है।
एक-दो दिन में इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उधर, हड़ताली कंप्यूटर शिक्षकों ने कंपनी को एक्सटेंशन देने का विरोध किया है। कंप्यूटर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कंपनी के तहत कोई भी शिक्षक काम नहीं करेगा।
सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। कंप्यूटर शिक्षक सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने की तैयारियों में हैं। वीरवार को कंप्यूटर शिक्षकों का शिमला में विधानसभा के समीप 25वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा।