फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, डीए जारी

Wed, 02 Nov 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने इन्हें डीए की किस्त जारी कर दी है। इसे अक्तूबर महीने के वेतन और पेंशन में जारी किया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को एरियर उनके पीएफ खातों में दिया गया है, जबकि पेंशनरों को इसे उनकी पेंशन के साथ जारी किया गया है। ये लाभ पौने तीन लाख नियमित कर्मचारियों और डेढ़ लाख पेंशनरों को मिला है।

राज्य सरकार ने छह फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी करने के बाद मंगलवार को प्रदेश के तमाम नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों को अक्तूबर के वेतन एवं पेंशन में मंगलवार को महंगाई भत्ता जारी कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इतना बढ़ा महंगाई भत्ता, नवंबर से मिलेगा ब्याज

राज्य सरकार ने ये महंगाई भत्ता 119 से 125 प्रतिशत बढ़ाया है। ये एक जनवरी 2016 दिया गया है। एरियर का ब्याज पीएफ खातों में एक नवंबर 2016 से ही दिया जाएगा।

कर्मचारियों ने जताया सीएम का आभार
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा ने कहा है कि एक नवंबर को जारी किए गए वेतन में कर्मचारियों को डीए की किस्त जारी कर दी गई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का धन्यवाद किया।

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के महासचिव हरिचंद गुप्ता ने भी माना कि जुलाई में घोषित किया गया यह महंगाई भत्ता पेंशनरों को जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार को इसे समय पर ही देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें