फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Govt Jobs: हिमाचल में युवाओं के पास वन मित्र बनने का अवसर, इस दिन से करें आवेदन

Fri, 24 Nov 2023 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रदेश सरकार की वन मित्र योजना में वन मित्र बनने का युवाओं के पास सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
हिमाचल वन विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार की वन मित्र योजना में वन मित्र बनने का युवाओं के पास सुनहरा मौका है। वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से आरंभ होगी। इसके लिए आवेदन पत्र भरकर जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। जनजातीय और दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग की वेबसाइट या अपने निकटतम वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया संबंधित अन्य सूचना के लिए आवेदनकर्ता वन परिक्षेत्राधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


18 से 25 साल तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश की हर वन वीट पर एक वन मित्र होगा। जिसका काम वन रक्षा, प्लांट, नर्सरी की देखभाल, विभाग और लोगों में सामंजस्य रखना होगा। इसके लिए योग्यता जमा दो और हिमाचली बोनाफाइड होना जरूरी है। ड्यूटी छह घंटे रहेगी और 10 हजार वेतन मिलेगा। फार्म भरने के बाद इनकी छंटनी होगी और बाद में फिजिकल टेस्ट होगा। साक्षात्कार भी होगा। मुख्य अरण्यपाल मंडी अजीत ठाकुर ने बताया कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें