फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने इन चीजों पर बढ़ाया वैट, होंगे महंगे

Tue, 05 Apr 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल और इंडस्ट्रियल केबल पर वैट दर चार प्रतिशत बढ़ाकर नौ फीसदी कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने प्लास्टिक के अलावा इलेक्ट्रिकल और इंडस्ट्रियल केबल पर वैट दर चार प्रतिशत बढ़ाकर नौ फीसदी कर दी है। दो सौ रुपये से अधिक मूल्य के लेटर पैड, पेन और कॉपियों पर भी पांच प्रतिशत वैट लगाया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


इसे पहली मार्च से लागू कर दिया गया है। पहले हिमाचल में प्लास्टिक और केबल वायर पर सरकार पांच प्रतिशत वैट लेती थी। प्लास्टिक उत्पाद, हाई वोल्टेज केबल वायर, इंडस्ट्रियल केबल, बिजली की तारों पर पांच प्रतिशत वैट बढ़ाया गया है।

पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में उक्त उत्पादों पर पांच प्रतिशत वैट लिया जा रहा है। प्रदेश में अब विद्युत वायर, प्लास्टिक चप्पलें, जैली केबल महंगी होगी। सरकार ने दो सौ रुपये से अधिक कीमत के लेटर पैड, कॉपियां, पेन पर भी पांच प्रतिशत वैट लगाया है।
विज्ञापन


सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त मंडी उज्ज्वल राणा ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि सरकार का यह तुगलकी फरमान है। मार्च से वैट पांच से बढ़ा कर नौ प्रतिशत करना चौंकाने वाला है।

व्यापारियों को अभी तक इसकी सूचना तक नहीं है। वैट बढ़ाकर सरकार की आमदनी नहीं बढ़ेगी, बल्कि पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा से अवैध रूप से सामान आएगा। इससे व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें