फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कॉलेजों पर मेहरबान हुई सरकार, फिर बढ़ाई बीएड की फीस

Wed, 03 May 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के निजी बीएड कॉलेजों पर सरकार फिर मेहरबान हुई है। दो साल की बीएड डिग्री की फीस को सरकार ने 22 हजार रुपये बढ़ा दिया है। अब निजी कॉलेजों से बीएड करने वाले प्रशिक्षुओं को 84,870 रुपये फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन


डिग्री के पहले साल में 42,950 और दूसरे साल में 41,920 रुपये की किस्त देनी होगी। छह माह पूर्व नवंबर 2016 में सरकार ने निजी बीएड कॉलेजों की फीस को 45 हजार रुपये से बढ़ाकर 62,870 रुपये तय किया था।

शिक्षा विभाग ने निजी बीएड कालेजों की फीस को रिवाइज करते हुए दो साल की डिग्री की फीस 84,870 रुपये तय की है। नवंबर 2016 में शिक्षा विभाग ने बीएड कोर्स की फीस को 45760 रुपये से बढ़ाकर 62870 किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट कॉलेजों के आगे झुक गई सरकार

निजी बीएड कॉलेज प्रबंधन की ओर से फीस बढ़ाने का भारी दबाव होने का तर्क देते हुए शिक्षा विभाग ने छह माह के भीतर फीस में 22 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नवंबर 2016 में शिक्षा विभाग ने कई बैठकें करने के बाद फीस स्ट्रक्चर तैयार किया था।

फीस स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। प्रधान सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में फीस को 17 हजार रुपये बढ़ाया था। लेकिन अब फीस में और अधिक बढ़ोतरी कर बीएड कोर्स करने वालों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ लाद दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें