फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक आज, विधानसभा सत्र पर आएगा फैसला

Fri, 07 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विधानसभा के अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा है कि मानसून सत्र 21 अगस्त से संभावित है। कैबिनेट मीटिंग के दूसरे दिन ही विधानसभा के मानसून सत्र की संभावित तिथियां तय कर दी गई हैं। उन्होंने कहा है कि इस सत्र में कुल आठ बैठकें होंगी।
विज्ञापन


22 अगस्त को शनिवार के दिन भी सत्र की बैठक हो सकती है। बीते बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में भी मानसून सत्र को लेकर चर्चा हुई थी। यह माना जा रहा था कि मानसून सत्र की तिथि 18 या 19 अगस्त को प्रस्तावित कैबिनेट मीटिंग में तय की जा सकती है।

लेकिन सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि यह सत्र 21 से 31 अगस्त के बीच चल सकता है।

कैबिनेट बैठक आज, मानसून सत्र पर लगेगी मुहर
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक फिर बुला ली गई है। शुक्रवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में तीन बजे बैठक शुरू होगी। इसमें मानसून सत्र की संभावित तिथियों पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ और फैसले भी लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री दिल्ली में हैं, इसलिए वे बैठक में नहीं आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें