कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं और जिस भी कार्य का दायित्व सौंपा गया है उसे जिम्मेदारी, ईमानदारी और पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएं ताकि समाज के उस हर वर्ग को लाभ मिले जो कि अभी तक वंचित रहा हैं।
कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग एक ऐसा विभाग है जोकि एपीएल परिवार से लेकर एक गरीब परिवार तक जुड़ा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि उचित मूल्य की दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने इस अवसर पर लांच की गई ईपीडीएस एचपी ऐप को विभागीय अधिकारियों द्वारा डाउनलोड किए जाने को लेकर भी जांच की और आदेश दिए कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और खाद्य आपूर्ति निगम के सभी अधिकारी मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना सुनिश्चित करें।
प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई गृहिणी सुविधा योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत उन महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे जिन्हें उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिला है।
उन्होंने डीएफएससी को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर गैस वितरित करने वाली गाड़ियों में स्थायी रूप से लाउड स्पीकर लगाना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्र के लोगों को पता चल सके कि गैस वितरण करने के लिए गाड़ी आई है।
उन्होंने निर्देश दिए कि हर पेट्रोल पंप का नियमित रूप से निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि वहां पर स्वच्छ पेयजल के लिए एक्वागार्ड और शौचालय सुविधा है की नहीं ताकि ग्राहकों के लिए स्वच्छ वातावरण बना रहे।