फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इतने दिन तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Wed, 01 Aug 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बुधवार को मौसम मिलाजुला रहा। राजधानी शिमला में दोपहर को बारिश हुई जबकि मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रही। वीरवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सात अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


उधर, मंगलवार रात को भरवाईं में 60, धर्मशाला में 47, पांवटा साहिब में 37, गग्गल में 19, सुंदरनगर में 17, गोहर में 16, धर्मपुर में 15, भोरंज-अंब में 14, ऊना में 13, नयनादेवी में 10 और हमीरपुर में चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

बुधवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर करीब 12 बजे शहर में कुछ देर के लिए जोरदार बारिश हुई। शहर में एकाएक अंधेरा छा गया।

हालांकि, एक बजे तक मौसम साफ भी हो गया। शाम करीब चार बजे के बाद शहर में धूप खिली। मैदानी जिलों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.8, भुंतर में 33.0, हमीरपुर में 31.5, चंबा में 31.2, कांगड़ा में 31.0, सुंदरनगर में 30.4, सोलन में 29.5, बिलासपुर में 29.2, धर्मशाला में 28.4, नाहन में 27.5, शिमला में 21.5 और कल्पा में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल में जुलाई महीने के दौरान सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। जुलाई में सामान्य तौर पर प्रदेश में 296.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड होती है लेकिन इस बार 240.3 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई है। लाहौल स्पीति जिला में सबसे कम और कुल्लू में सबसे अधिक बारिश हुई।

ऊना में सामान्य से 19, सोलन में 9, लाहौल स्पीति में 75, किन्नौर में 29, हमीरपुर में 19, कांगड़ा में तीन और चंबा में 70 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। शिमला में सामान्य से 12, सिरमौर में 14, मंडी में पांच, कुल्लू में 16 और बिलासपुर में सामान्य से 11 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें