वहीं, किसी भी स्थिति में यदि पेंशन की शेष बकाया राशि 5, 000 रुपये से कम है तो इस राशि का अंतिम किस्त के रूप में एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। सभी पेंशन संवितरण प्राधिकरण यह सुनिश्चित करेंगे कि पेंशन/पारिवारिक पेंशन की कोई भी अतिरिक्त राशि, यदि वसूली योग्य है तो उन्हें भुगतान की जा रही बकाया राशि से समायोजित की जाएगा और केवल शेष राशि का भुगतान किया जाएगा। यह सभी पेंशन संवितरण प्राधिकारियों (पीडीए) की जिम्मेदारी होगी कि मार्च 2024 के महीने में पेंशनरों को इसका हर तरह से भुगतान किया जाए।