फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस: रजनी पाटिल बोलीं- सरकार और संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी

Sat, 26 Sep 2026 02:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने साफ किया कि संगठन और सरकार में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। जो पदाधिकारी संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, उनकी जगह नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने साफ किया कि संगठन और सरकार में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। जो पदाधिकारी संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, उनकी जगह नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी और सरकार को एकजुट करना उनकी जिम्मेदारी है और जरूरत पड़ी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पाटिल ने कहा कि पिछले दो दिन में पीसीसी, जिला अध्यक्षों, मीडिया पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज की समीक्षा की गई। जिला प्रभारियों को नियमित रूप से जिलों का दौरा करने और बैठकों में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। जिन ब्लॉकों में अभी तक पूरी कमेटियां नहीं बनी हैं, वहां जल्द कमेटियां गठित करने को कहा गया है। केंद्र सरकार पर अमेरिका के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए पाटिल ने कहा कि अमेरिका से सेब पर आयात शुल्क घटाने से हिमाचल के बागवानों को नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से देशभर में युवा संवाद और छात्रों की गूंज कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हिमाचल में भी छात्रों को उनके अधिकारों और पेपर लीक जैसे मुद्दों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पाटिल ने कहा कि वह राहुल गांधी से हिमाचल में छात्रों की गूंज का बड़ा कार्यक्रम करने का आग्रह करेंगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पाटिल ने आरोप लगाया कि आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। एसआईआर के माध्यम से 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित किया गया।
विज्ञापन

28 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस वोट चोरी, एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगी। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस अब बैलेट पेपर से मतदान की मांग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम का इस्तेमाल चुनाव जीतने के साधन के तौर पर किया जा रहा है। यूपीआई और ऑनलाइन भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क को लेकर भी उन्होंने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने पेपर लीक को युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ जनता के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें