इन जिलों में व्यापक बारिश होने के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में 26 सितंबर की शाम से 29 सितंबर की सुबह तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ अंधड़ और बिजली चमकने की भी आशंका है। बारिश की गतिविधि सबसे ज्यादा 27 सितंबर को रहेगी। वहीं 29 सितंबर को भी कई भागों में बारिश की संभावना हैै। 30 सितंबर से 2 अक्तूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 46.0, भरेरी 18.2, धौलाकुआं 11.0 व भरवाईं में 8.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
किस जिले में किस स्तर का अलर्ट
27 सितंबर को सिरमौर जिले में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बिलासपुर, मंडी, शिमला और सोलन व किन्नाैर जिले के लिए येलो अलर्ट है। 28 सितंबर को शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए येलो अलर्ट है। वहीं 27 और 28 सितंबर को ऊना, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और स्पीति के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 26 से 28 सितंबर के दौरान शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों और 27 सितंबर को किन्नौर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में कुछ जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। 26 सितंबर को शिमला, सिरमाैर, व किन्नाैर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। जबकि कुल्लू, कांगड़ा, मंडी व लाहाैल-स्पीति जिले में हल्की बारिश की संभावना है।