फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस: प्रभारी रजनी पाटिल बोलीं- भाजपा ने देश में 10 फीसदी वोट एसआईआर से किए खत्म, यह बड़ा षड्यंत्र

Sat, 26 Sep 2026 02:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश प्रभरी रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश में  2027 के विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट होगा। कहा कि चुनाव में पार्टी प्रदेश के स्थानीय मुद्दों को अहमियत देगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट होगा। कहा कि चुनाव में पार्टी प्रदेश के स्थानीय मुद्दों को अहमियत देगी। अगले महीने से ब्लॉक स्तर पर व्यवस्थाएं जांची जाएंगी।  शनिवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में रजनी पाटिल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी को चोरी कर दिया गया।

विज्ञापन


देश में 10 फीसदी वोट एसआईआर के जरिये खत्म कर दिए गए। 13 करोड़ वोटरों को खारिज करना एक बड़ा षड्यंत्र है। रजनी ने कहा कि 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं का मताधिकार छीना गया। इससे जैन जी मायूस हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में काम कर रही मोदी सरकार ने ऑनलाइन पेमेंट पर चार्ज लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें