हिमाचल कैबिनेट की बैठक गुरुवार सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी। बैठक में कई बजट घोषणाओं पर मुहर लग सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के संबंधित संस्थानों को भी स्तरोन्नत करने की मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन
बैठक में 4785 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती पर भी फैसला हो सकता है। बल्क ड्रग फार्मा पार्क की डीपीआर को अंतिम रूप देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 सितंबर को प्रस्तावित मंडी रैली के संबंध में चर्चा हो सकती है।